फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए की कार्रवाई: बिहार के तीन जिलों में नक्सली प्रद्युम्न शर्मा और करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी

Sat, 12 Feb 2022 05:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बढ़ती नक्सली गतिविधियों को देखते हुए एनआईए ने एक कुख्यात नक्सली और उसके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को कुख्यात नक्सली प्रद्युम्न शर्मा और उसके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई औरंगाबाद, नवाजा और जहानाबाद जिलों में की गई है। छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है अभी इस बारे में कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जहानाबाद में छापेमारी शर्मा के, औरंगाबाद में उसके करीबियों विकास कुमार व राजीव कुमार के और नवादा में सहदेव यादव के ठिकानों पर की गई है। एजेंसी के अनुसार यह कार्रवाई हाल के दिनों बढ़ती नक्सली गतिविधियों और खुफिया इनपुट के आधार पर की गई है।

फिलहाल जेल में बंद प्रद्युम्न शर्मा के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। सरकार ने उसके सिर पर 25 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित कर रखा था। जानकारी के अनुसार वह साल 2003 से ही नवादा समेत बिहार-झारखंड के सीमावर्ती जिलों में नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें