फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : लालू यादव जहां रहते हैं, उसके दरवाजे पर राजद का विवादित बोर्ड; मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी

Mon, 01 Jan 2024 09:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : राबड़ी आवास के सामने एक विवादित पोस्टर लगा है, जिसमें लिखा है 'मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग और स्कूल का मतलब होता है जीवन में प्रकाश का मार्ग'। इसको लेकर भाजपा कह रही है कि इंडिया गठबंधन के लोग अब सिर्फ सनातन पर हमला कर रहे हैं'।
विज्ञापन
राबड़ी आवास के सामने लगा विवादित पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्री राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी जोर शोर से चल रही है लेकिन राजद भाजपा के राम मन्दिर की खिलाफत करती दिख रही है। क्यों कि राबड़ी आवास के बाहर  एक ऐसा पोस्टर लगाया गया है, जिसमें मंदिर की आलोचना की गई है। उस पोस्टर पर लिखा है 'मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग और स्कूल का मतलब होता है जीवन में प्रकाश का मार्ग'। हालांकि इस पोस्टर को लेकर राजद का कहना है कि यह पोस्टर राजद की तरफ से नहीं, बल्कि राजद के विधायक की तरफ से लगाया गया है। यह वही विधायक हैं, जिन्होंने कई बार हिन्दू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है। वह डेहरी से राजद के विधायक फतेह बहादुर सिंह है, जो अभी पिछले दिन ब्रम्हा और माता सरस्वती को लेकर अनर्गल बयान दिया था।

विज्ञापन




7 जनवरी को होना है सावित्री बाई फुले की जयंती 
7 जनवरी को रोहतास जिला के डेहरी ऑन सोन में सावित्री बाई फुले की जयंती समारोह होने वाला है, जिसका आयोजन डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह कर रहे हैं। उस कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर करेंगे, जिन्होंने रामचरित मानस पर कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। इतना ही नहीं  इस कार्यक्रम में मंत्री आलोक मेहता, मंत्री अनिता देवी, सीमा समृद्धि कुशवाहा, उदय नारायण चौधरी और डॉ. कांति सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. लक्ष्मण यादव, कंचन यादव और अरुण गुप्ता होंगे।

भाजपा ने पोस्टर का किया विरोध 
ऐसा कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने ही इस पोस्टर को राबड़ी आवास के सामने लगवाया है। इस पोस्टर में सावित्री बाई फुले के वह विचार हैं, जिसमें मंदिर की आलोचना की गई है।  पोस्टर पर स्पष्ट लिखा है कि इस पोस्टर को लेकर भाजपा ने कहा है कि इंडिया गठबंधन के लोग लगातार सनातन पर हमला कर रहे हैं। हालांकि इस मुद्दे पर जदयू का कहना है कि एक विधायक की राय पार्टी की राय नहीं हो सकती है।
विज्ञापन


क्या लिखा है पोस्टर पर 
पोस्टर पर लिखा है --'मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग और स्कूल का मतलब होता है जीवन में प्रकाश का मार्ग, जब मंदिर की घंटी बजती है तो हमें संदेश देती है कि हम अंधविश्वास,पाखंड,मूर्खता और अज्ञानता की ओर बढ़ रहे हैं और जब स्कूल की घंटी बजती है तो यह संदेश मिलता है कि हम तर्क पूर्ण ज्ञान और वैज्ञानिकता व प्रकाश की ओर बढ़ रहे हैं। अब तय करना है कि आपको किस ओर जाना चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें