फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दहेज के लिए हैवानियत; नवविवाहिता की हत्या कर बोरे में भर खेत में फेंका शव

Thu, 08 May 2025 04:20 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले में दहेज के कारण एक नई-नवेली दुल्हन की हत्या कर दी गई। आरोप है कि 50 हजार रुपये दहेज की रकम बाकी रह जाने पर ससुराल वालों ने मिलकर उसे मार डाला। मरने वालों में देवर, सास, ससुर और ननद शामिल हैं।
विज्ञापन
ससुराल वालों ने की नवविवाहिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में दहेज के कारण एक नई-नवेली दुल्हन की हत्या कर दी गई। आरोप है कि 50 हजार रुपये दहेज की रकम बाकी रह जाने पर ससुराल वालों ने मिलकर उसे मार डाला। मरने वालों में देवर, सास, ससुर और ननद शामिल हैं। हत्या के बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर देवर और बाकी ससुराल वाले बाइक से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सुनसान मक्के के खेत में फेंक आए। फिर देवर ने खुद मृतका के भाई को फोन कर झूठ बोला कि आपकी बहन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जब लड़की का भाई और मायके वाले वहां पहुंचे तो देखा कि घर बाहर से बंद था और ससुराल वाले ताला लगाकर भाग चुके थे। मृतका की पहचान 20 साल की बुलबुल कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी पिछले साल 12 मार्च को कुंदन कुमार पंडित से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले 50 हजार रुपये के दहेज के लिए उसे लगातार तंग कर रहे थे।

विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की जांच

बुलबुल कुमारी की हत्या के बाद उसके मायके वालों को गांव वालों ने न तो शव के बारे में बताया और न ही ससुराल वालों की कोई जानकारी दी। इसके बाद मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी और शव की तलाश शुरू हुई। कई जगहों पर ढूंढने के बाद भी जब शव नहीं मिला तो मायके वाले कुछ ग्रामीणों के साथ गांव के जंगल और झाड़ियों में खोजबीन करने लगे।

यह भी पढ़ें: भागलपुर में तीरंदाजी का समापन, महाराष्ट्र बना तीरंदाजी का सिरमौर
विज्ञापन


इसी दौरान मक्के के खेत में एक प्लास्टिक का बंद बोरा दिखाई दिया। बोरा संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। जब पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें बुलबुल का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:प्रेस कॉन्फ्रेंस बनी रणभूमि; बीजेपी नेताओं में भिड़ंत, चला आरोप-प्रत्यारोप का दौर

मृतका बुलबुल कुमारी पातेपुर थाना क्षेत्र के धनकौल गांव निवासी मनोज पंडित की बेटी थी। उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बुलबुल के पति कुंदन कुमार पंडित दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और फिलहाल वहीं हैं। मृतका के भाई राजन कुमार पंडित ने बताया कि घटना के बाद से उसके बहनोई का फोन बंद आ रहा है। इस मामले में जंदाहा थाना प्रभारी अरविंद पासवान ने बताया कि मक्के के खेत से एक विवाहिता का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें