फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दहेज के लिए नवविवाहिता को मार कर जलाया; मायके वालों के पहुंचने पर ससुराल वाले हुए फरार, अधजला शव बरामद

Mon, 25 Sep 2023 01:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar Dowry Murder: मोतिहारी से एक बार फिर दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो ससुराल वाले अपनी बहू को अधजला छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका फूलपरी देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बाबू टोला में एक नवविवाहिता का अधजला शव चिता से उतार कर उसके मायके वालों ने सड़क जाम कर दी। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि दहेज में पांच लाख रुपये और एक बाइक नहीं दे पाए। इस कारण उसकी बेटी की हत्या कर आनन-फानन में जलाया जा रहा था। जहां चिता से उसके शव को उतार कर हरसिद्धि अरेराज मुख्य पथ पर रख कर प्रदर्शन कर रहे हैं। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर गोपालपुर निवासी दिवंगत पारस शर्मा की बेटी फूलपरी देवी (20) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतका की मां रामवती देवी ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी हरसिद्धि बाबू टोला गांव निवासी सुभाष शर्मा के बेटे नितेश कुमार से आठ मार्च 2023 में की थी। शादी के बाद जब से उनकी बेटी ससुराल गई, तब से उसे पांच लाख रुपये और एक बाइक के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पहली बार ही उसे प्रताड़ित कर मायके भेज दिया गया। कुछ समय बाद उनका दामाद नितेश कुमार उसे बुला कर वापस ले गया। उसके बाद फिर उसे प्रताड़ित करके भगा दिया गया।

मृतका की मां ने आगे बताया कि 22 सितंबर को फिर से उनका दामाद अपनी पत्नी को बुलाकर घर ले गया और कहा कि इसके बाद कुछ नहीं होगा। अब आज उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर उसका शव जलाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद वहां गए तो देखा कि उसे जलाया जा रहा है। हम लोग को देख कर मेरे बेटी के ससुराल वाले मौके से भाग गए। वहां हमने चिता से उसका अधजला शव बरामद किया।
विज्ञापन


अपर थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच मृतक के परिजनों को समझाकर जाम खत्म कराया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतका के परिजनों की ओर से कोई आवेदन अभी तक नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर की जाएगी। तब तक आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें