फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सुबह-सुबह गोली मारकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा; जमकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले

Mon, 25 Sep 2023 12:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Bihar Crime: मधेपुरा में बकरी को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद आरोपी अगले दिन दूसरे पक्ष के घर पांच बदमाश लेकर पहुंच गया। फिर परिवार जनों से मारपीट की और एक युवक को गोली मारकर भागने लगे। इतने में ग्रामीणों उन्हें खदेड़ कर एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय, बदमाश की टूटी बाइक और अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा में सुबह-सुबह गोली मारकर भाग रहे अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। फिर जमकर उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पूरा मामला मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरगमा वार्ड नंबर 11 का है। जहां NH 107 के किनारे सोमवार की अहले सुबह घर में घुसकर चार-पांच अपराधियों द्वारा मारपीट कर गोली मारने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की अहले सुबह वार्ड नंबर 11 निवासी बैजू शर्मा के यहां पांच बदमाश दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। शोर-शराबा हुआ तो लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे, इसके बाद बदमाशों ने वहां से हथियार लहराते हुए भगाने का प्रयास किया। उसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान एक अपराधी ने बैजू शर्मा के बेटे संतोष शर्मा को गोली मार दी। हालांकि गोली कनपटी को छूकर निकल गई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर जमा हुए स्थानीय लोगों की मदद से एक बदमाश को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। जबकि अन्य सभी बदमाश फरार हो गए। मौके पर एक बदमाश की मोटरसाइकिल भी छूट गई। उसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बदमाश की जमकर पिटाई कर दी। फिर घटना की सूचना मुरलीगंज थाने को दी गई।

सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस बदमाश को आक्रोशित भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। वहीं, घटना में घायल हुए संतोष शर्मा को इलाज के लिए मुरलीगंज सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बकरी को मोटरसाइकिल से टक्कर लगने का रविवार को विवाद हुआ था। उसका निपटारा भी हो गया था। घायल बकरी का इलाज कराया गया और घटना में घायल बाइक सवार का भी इलाज कराया गया। लेकिन इसी विवाद को लेकर सोमवार अहले सुबह दो बाइक से पांच बदमाशों के साथ आए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, इस संबंध में मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें