फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नेपाल में भारी बारिश से गंडक उफान पर, वाल्मीकिनगर बराज में पांच लाख क्यूसेक तक पानी आने की आशंका

Sun, 27 Sep 2026 05:19 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वाल्मीकिनगर बराज पर 4.24 लाख क्यूसेक जलश्राव दर्ज किया गया है और शाम तक करीब पांच लाख क्यूसेक या उससे अधिक पानी पहुंचने की संभावना है। चलिए बता रहे हैं इस विषय पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने क्या-क्या कहा है?
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश ने एक बार फिर से लोगों की चिंताए बिहार में बढ़ा दी है। वहीं, पटना में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि नेपाल में गंडक नदी के जल अधिग्रहण क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में वर्षापात सामान्य से काफी अधिक रहा है। वर्तमान में गंडक नदी पर स्थित वाल्मीकिनगर बराज पर 27 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे 4,24,000 क्यूसेक जलश्राव प्रवाहित हुआ और इसकी प्रवृत्ति बढ़ने की है। उक्त प्रवाहित जलश्राव के मद्देनजर सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वाल्मीकिनगर बराज से लगभग 80 किलोमीटर ऊपर नेपाल के देवघाट गेज स्थल पर दर्ज वर्तमान जलस्तर के अनुरूप वाल्मीकिनगर बराज पर लगभग 5 लाख क्यूसेक या उससे अधिक जलश्राव शाम तक आने की संभावना है। ज्ञातव्य है कि यह जलश्राव वर्ष 2024 के अधिकतम जलश्राव 5,62,500 क्यूसेक की तुलना में कम रहने की संभावना है। इसके बावजूद विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं चौकसी बरती जा रही है।

उन्होंने बताया कि तटबंधों के बेहतर पर्यवेक्षण के लिए गंडक नदी के दोनों तटबंधों पर अतिरिक्त अभियंताओं की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी अभियंताओं को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहते हुए लगातार चौकसी एवं निगरानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 10वीं-12वीं में फेल: पिता ने मारा ताना तो आईआईटी पहुंचे, आईपीएस मोहिबुल्लाह को अमेरिका देगा एशियन हीरो सम्मान

उन्होंने अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि इस संबंध में बरती जाने वाली किसी भी प्रकार की शिथिलता को अक्षम्य मानते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल गंगा नदी का जलस्तर कम रहने के कारण गंडक नदी के जल की निकासी गंगा में सुचारू रूप से होने की स्थिति बन रही है, जिससे व्यापक जलजमाव या गंभीर बाढ़ का खतरा नहीं होने की संभावना प्रतीत होती है।

उन्होंने कहा कि वैसे प्रकृति की स्थिति का शत-प्रतिशत पूर्वानुमान करना कठिन है, लेकिन वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि बिल्कुल घबराएं नहीं, केवल सतर्क और सजग रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें