फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Paper Leak : राजद ने लगाया आरोप, संजीव मुखिया की पत्नी है जदयू नेता, मुख्यमंत्री सहित कई के साथ हैं फोटो

Mon, 24 Jun 2024 04:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : राष्ट्रीय जनता दल ने पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की पत्नी को जदयू नेता बताकर सरकार को घेर रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर पेपार लीक कांड के साथ मिले होने का आरोप लगा रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट भी किए गए हैं।
विज्ञापन
नीतीश कुमार और नीरज कुमार के साथ संजीव की पत्नी ममता देवी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET पेपर लीक मामले की जांच ईओयू के बाद अब सीबीआई करेगी। वहीँ इसको लेकर राजनीतिक सियासत में भी काफी हलचल है। भाजपा इस मामले को लेकर तेजस्वी यादव के  पीएस से जोड़कर विपक्ष पर हमला किया। अब राष्ट्रीय जनता दल ने पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की पत्नी को जदयू नेता बताकर सरकार को घेर रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर पेपार लीक कांड के साथ मिले होने का आरोप लगा रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किए गए हैं, जिसमें संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री श्रवण कुमार और नीरज कुमार के साथ नजर आ रही है। वहीं दूसरे पोस्ट में चिराग पासवान के आवास पर टिकट के साथ ममता देवी की फोटो शेयर की गई है, जिसमें संजीव मुखिया भी नजर आ रहा है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन

रोहिणी आचार्य। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सारण से लोक सभा चुनाव हारकर वापस सिंगापुर लौट गई रोहिणी आचार्य ने भी इस मामले पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सरकार पर हमला किया है। रोहिणी ने लिखा है कि -'हरेक पेपर लीक, गेटिंग-सेटिंग के मामले का वर्तमान सत्ताधारी जमात से कनेक्शन जरूर होता है.. ऐसा क्यूं होता है ? कैसे होता है ? किसके संरक्षण में शैक्षणिक - आतंकवाद का ये मॉड्यूल फल-फूल रहा है ? इन सबों का जवाब इन तस्वीरों में ही है'। रोहिणी आचार्य ने इसके साथ ही चार फोटो भी पोस्ट किये हैं, जिसमें संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार सहित अन्य जगहों पर नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें