फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2024 : नीट पेपरलीक केस के आरोपियों को नहीं मिली राहत, पटना सिविल कोर्ट में इस कारण टल गई सुनवाई

Fri, 21 Jun 2024 01:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नीट यूजी पेपरलीक में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की ओर से जमानत के याचिका दायर की गई थी। शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट के एडीजे पांच राजेन्द्र कुमार सिन्हा की अदालत में होनी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट पेपरलीक केस में गिरफ्तार आरोपियों को राहत नहीं मिली है। पटना सिविल कोर्ट में आज सुनवाई होनी थी। लेकिन, पटना पुलिस एनएचएआई के गेस्ट हाउस की डायरी लिए बिना की कोर्ट पहुंच गई। इसके कोर्ट ने अगली सुनवाई में डायरी लाने का आदेश दिया। इसीलिए कोर्ट में आज सुनवाई टल गई। अब 25 जून को इस मामले में फिर सुनवाई होगी।

 

गिरफ्तार आरोपियों ने दायर की थी याचिका

बताया जा रहा है नीट यूजी पेपरलीक में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की ओर से जमानत के याचिका दायर की गई थी। शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट के एडीजे पांच राजेन्द्र कुमार सिन्हा की अदालत में होनी थी। इसी बीच पटना पुलिस अपूर्ण डायरी लेकर कोर्ट पहंच गई थी। अधिवक्ता ने बहस करने की कोशिश की लेकिन गेस्ट हाउस की पूर्ण डायरी लाने का आदेश दिया। बता दें ये वही गेस्ट हाउस है, जिसमें जूनियर इंजीनियर सिकंदर कुमार यादवेंदु और अनुराग यादव का नाम आया था। कोर्ट ने पुलिस को अगली सुनवाई में अपडेट डायरी लाने की बात कह सुनवाई को टाल दिया।

विज्ञापन


तीन कर्मियों को उपमुख्यमंत्री ने किया था निलंबित
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गेस्ट हाउस बुकिंग में शामिल रहे पथ निर्माण विभाग के तीन कर्मियों को निलंबित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है, क्योंकि उन्होंने इस विभाग के पूर्व मंत्री तेजस्वी यादव के आप्त सचिव के कॉल पर और तेजस्वी यादव को ‘मंत्रीजी’ के रूप में चिह्नित करते हुए कमरा बुक किया था। पत्रकारों के सामने उन्होंने कुछ कॉल डिटेल्स दिखाए और तेजस्वी यादव को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पेपरलीक केस में गिरफ्तार हुए सिकंदर प्रसाद यादवेंदु का तेजस्वी और लालू यादव से क्या संबंध है? यह उन्हें स्पष्ट करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें