फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव में राजग करेगा 600 से ज्यादा सभाएं

Sun, 27 Sep 2015 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिहार की जंग जीतने के लिए राजग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों का आगाज लोकसभा चुनाव सरीखा नहीं होगा। वे सूबे में एक दिन में एक ही चुनावी रैली संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी 2 अक्टूबर को गांधी ज्यंती के अवसर से बिहार की चुनावी रैलियों की शुरूआत करेंगे। चुनाव एलान के बाद अपनी पहली चुनावी रैली के जरिए पीएम मोदी 2 अक्टूबर को बांका से महागठबंधन के खिलाफ बिहार की जनता में हुंकार भरेंगे।

इसके बाद 4 अक्टूबर को वे लखीसराय में अपनी दूसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की रैलियों के अलावा राजग नेता 600 से ज्यादा बड़ी सभाएं करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

जातीय समीकरण का भी ध्यान

पार्टी सूत्रों की मानें तो पीएम की बांका और लखीसराय के रैलियों की मंजूरी स्थानिय प्रशासन से ले ली गई है। स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय करने में जुटे पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि पीएम मोदी लोकसभा चुनाव की तरह चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

बल्कि एक दिन में वे एक या दो ही चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे। जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने एक दिन में 4 से 6 चुनावी सभाएं संबोधित की थी। बताया जा रहा है कि बिहार चुनाव के लिए अब तक उनकी दर्जन भर सभाएं ही तय हैं।

मगर बिहार ईकाई का दबाव है कि पीएम सूबे में हर दो लोकसभा सीट पर एक चुनावी रैली को संबोधित करें। पीएम के अलावा राजग के बडे़ नेता 600 से ज्यादा चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

राजग की रणनीति हर विधानसभा सीट पर बडे़ नेताओं की कम से कम तीन चुनावी सभा कराने की है। वहीं पार्टी नेता अपने भाषणों में बेशक पीएम मोदी के विकास कार्यों की बखान करेंगे। मगर नेताओं की सभा तय करते वक्त उस सीट के जातीय समीकरण का भी खासा ध्यान रखा जा रहा है। जाति पर प्रभाव छोड़ने वाले नेताओं की ही रैली कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें