बिहार के लखीसराय में नक्सलियों ने दो लोगों की पुलिस का मुखबिर होने के शक में एके-47 से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को चानन थाना के मननपुर स्थित चाय-नाश्ते की दुकान पर अंजाम दिया गया। हत्या के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
मृतकों में से एक की पहचान मदन यादव जबकि दूसरे की छोटू कुमार के रूप में हुई है। मृतक मदन यादव मननपुर बस्ती निमियाटाड़ का जबकि चालक छोटू कुमार भलूई गांव का रहने वाला था।