फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawada News: सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान के बेटे की मौत, कॉलेज से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

Tue, 25 Jun 2024 09:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि नवादा के बरेव गांव के पास कॉलेज से लौटने के दौरान हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल से युवक को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल भेज दिया है। पूरा मामला अकबरपुर प्रखंड के बरेव गांव के पास का है। मृतक की पहचान मिर्जापुर के बीघा पर मोहल्ले के निवासी रामखेलावन प्रसाद का बेटा कुमार कार्तिकेय के रूप में की गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक कॉलेज से लौट रहा था। इसी दौरान बरेव गांव की ओर किसी काम से जा रहा था। तभी तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।

ग्रामीण विनय यादव ने बताया कि मृतक के पिता होम गार्ड के जवान हैं। मृतक घर का सबसे छोटा बेटा था। मौत के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत की खबर सुनते ही मृतक के पिता का तबीयत खराब हो गई। पूरे गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन


वहीं, इस पूरे मामले पर नेमदारगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल से युवक को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ला के बिगहा पर का रहने वाला था। 

वहीं, ग्रामीण विनय यादव ने कहा कि नवादा में सड़क दुर्घटना इन दोनों में काफी बढ़ गई है। जिलाधिकारी से यह मांग करते हैं कि सड़क की एक बार जांच करके खामियों को दूर किया जाए और साथ ही साथ लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाए। सड़क पर रात में कहीं भी लाइट नहीं जलती है। अखबारों के माध्यम से पता चला कि कई स्थानों पर लोहे की पाइप पुल पर छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें