फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवादा जिले के राजद नेता की सिरकटी लाश नालंदा से बरामद, छह जुलाई को कैलाश पासवान का हुआ था अपहरण

Wed, 11 Jul 2018 06:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जुलाई को अपहृत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नवादा जिला महासचिव कैलाश पासवान का सिरकटा शव सोमवार को नालंदा जिले से बरामद किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

नगर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कैलाश पासवान के तौर पर की गई है जिसका छह जुलाई को अपहरण कर लिया गया था।

पुलिस ने नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पैमार नदी पर बने पुल के नीचे से पासवान का सिरकटा शव बरामद किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पासवान बुधौल गांव के रहने वाले थे जो नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वह पंचायत संबंधी किसी काम से घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौट सके। 

बेटे संजय पासवान की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि उनके पिता का अपहरण किया गया था। केस में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। परिजनों ने इस हत्याकांड में पड़ोस की किरण देवी पर संदेह जताया है जो एक एनजीओ चलाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें