फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda Road Accident: सड़क हादसे में घायल युवती की मौत, भाई के साथ एग्जाम देने आ रही थी बिहार शरीफ

Thu, 15 Jun 2023 06:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिहार के नालंदा जिले में हुए सड़क हादसे में घायल युवती की मौत हो गई। भाई के साथ पेपर देने आ रही थी बिहार शरीफ, निजी स्कूल की गाड़ी से बाइक की टक्कर हो गई थी।
विज्ञापन
मृतक युवती के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में बिंद थाना क्षेत्र के जहाना गांव के पास बिहटा-सरमेरा टू-लेन पर महीने भर पहले स्कूली वाहन और बाइक में टक्कर हो गई थी। इस घटना में बाइक सवार भाई-बहन जहां गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। वहीं, स्कूली वाहन में सवार करीब आधा दर्जन स्कूली बच्चे भी घायल हो गए थे। बिहार शरीफ के निजी अस्पताल में भर्ती एक युवती की मौत गुरुवार को इलाज के क्रम में हो गई। 

विज्ञापन


मृतका पटना जिले के घोसवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभाठिका गांव निवासी चंदन चौहान की (21) वर्षीया पुत्री लुखु कुमारी उर्फ लूसी कुमारी है। लूसी कुमारी के चचेरे भाई रामकुमार ने बताया कि 16 मई को लूसी अपने भाई के साथ ग्रेजुएशन पार्ट-2 की परीक्षा देने बिहार शरीफ जा रही थी। तभी बिंद थाना क्षेत्र के जहाना गांव के मुस्कान होटल के समीप निजी स्कूल की तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार भाई बहन को कुचल दिया था और अनियंत्रित होकर गड्ढे में गाड़ी पलट गई थी।

इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए बिंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इलाज के क्रम में गुरुवार को लूसी कुमारी की मौत हो गई।
विज्ञापन


बिंद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि स्कूली वाहन और मोटरसाइकिल को घटना के बाद जब्त कर लिया गया था। इलाजी क्रम में एक युवती की गुरुवार को मौत हो गई है।  शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया एवं पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें