फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda News: कचरा संग्रह केंद्र में मिला युवक का शव, ईंट से सिर कुचलकर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 13 Jun 2024 11:23 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

मवेशी चरा रहे लोगों की नजर पड़ने पर मामले का खुलासा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की हत्या होने के बात सामने आई। आशंका जताई जा रही है कि ईंट से सिर कुचलकर युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन
ईंट से सिर कुचलकर युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में अर्ध निर्मित कचरा संग्रह केंद्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदुआरा और पितौंजीया स्थित अर्ध निर्मित कचरा संग्रह केंद्र का है। फिलहाल युवक के शव की पहचान नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन


इस मामले में रहुई थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह मवेशी चरा रहे लोगों से जानकारी मिली कि खून से लथपथ एक शव अर्धनिर्मित कचरा संग्रह केंद्र में पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां देखा कि सिर को ईंट से कूच दिया गया है। वहीं, शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। पास में खून लगा ईंट भी पड़ा हुआ है। युवक की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच है।

फिलहाल युवक के शव की पहचान नहीं की जा सकी है। आसपास के थाना और सोशल मीडिया के सहारे युवक की पहचान की जा रही है। संभवतः शाम के वक्त ही युवक की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पहचान होने के उपरांत ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें