फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda Crime News: पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव, प्रेम-प्रसंग के चलते पिता ने फोन पर बात करते हुए पकड़ा था

Tue, 05 Sep 2023 03:00 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा में एक किशोरी के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग के चलते किशोरी ने पेड़ पर फंदा लगाकर खुद की जान ले ली। किशोरी को पिता ने फोन पर बात करते हुए पकड़ा था। 
विज्ञापन
किशोरी के आत्महत्या के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। प्रेम-प्रसंग के चलते किशोरी ने पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी लगा दी। बताया जा रहा है कि किशोरी को फोन पर बात करते हुए पिता ने पकड़ा। वहीं, परिजनों का कहना है कि जमीन विवाद के चलते हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन


नालंदा में मंगलवार को संदिग्ध हालत में एक किशोरी का शव पेड़ पर लटका पाया गया है। मामला तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशनपुर गांव स्थित बगीचा का है। मृतका की पहचान गांव निवासी मनोज चौधरी की पुत्री सिंपी कुमारी के रूप में की गई है। यह हत्या है या आत्महत्या इसकी तहकीकात में पुलिस जुट गई है। परिजनों का कहना है कि पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर किशोरी की हत्या की गई है हालांकि उसकी हत्या किन लोगों ने की है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ना ही परिजन पड़ोसी का नाम बता रहें हैं। 

वहीं, पुलिस की माने तो किशोरी को सुबह फोन पर बात करते हुए उसके पिता ने पकड़ लिया था। इसके उपरांत उसे डांट फटकार लगाई गई थी। इसी बात से आहत होकर किशोरी ने गांव के बगीचे में खुद के दुपट्टे से फंदा बना खुदकुशी कर ली है। इधर, शव मिलने के उपरांत परिजनों की चित्कार गांव में गूंज रही है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। आस पड़ोस के लोग मृतका के परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए है। 
विज्ञापन


तेल्हाड़ा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया जांच में यह बात सामने आई है कि प्रेम प्रसंग के कारण किशोरी ने आत्महत्या की है। फिलहाल परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दी है एवं पूरे मामले की जांच में जुट गई है। परिजन घटना के बारे में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। जो भी आवेदन परिजनों के द्वारा प्राप्त होगा जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें