फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda Crime: दोस्त के साथ पार्टी करने गए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

Thu, 12 Oct 2023 12:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Crime: बिहार के नालंदा जिले में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक राजगीर में दोस्त के साथ पार्टी करने गया था। वहीं, परिजन खाने-पीने के समान में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक युवक और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। मामला सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलाव डीह गांव का है। मृतक की पहचान संजय साव के 25 वर्षीय पुत्र जित्तू साव के रूप में किया गया है। मामला बुधवार शाम का है। परिजन गुरुवार सुबह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


मृतक के पिता संजय साव ने बताया, उनके बेटे को बुलाकर गांव का ही एक युवक राजगीर की तरफ ले गया। जहां खिला-पिलाकर उसे घर लाकर सुला दिया और वह चला गया। जब वह अपने बेटे के दोस्त को खोजने उसके घर पर गए तो बेटे के दोस्त के परिवार वालों ने उन्हें धमकी दी कि उन्हें इन सब बातों से मतलब नहीं है। ज्यादा बोलने पर तुम्हें भी गोली मार देंगे। पूर्व से किसी बात को लेकर जीतू से उन लोगों का विवाद चला आ रहा था।

वहीं, परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि खाने या पीने के सामान में जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई है। जीतू साव घर में ही किराना दुकान चलाता था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने दोस्त के साथ राजगीर गया था। जहां से दोपहर बाद लौट के घर आया सो गया। घर के सभी सदस्य पड़ोस की एक लड़की की बीमारी से हुई मौत के बाद मातमपुर्सी में पावापुरी मेडिकल कॉलेज गए हुए थे। जहां से करीब 6:30 बजे संजय साव लौटकर घर आए और जब वह अपने बेटे को जगाने गए तो वह मृत पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


सिलाव थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सुप्ता अवस्था में मौत की सूचना पर बुधवार शाम पुलिस गांव पहुंची। पंचनामा के उपरांत शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। युवक बुधवार को राजगीर से अपने दोस्त के साथ ढाई बजे लौटकर घर आया था। नहाने के उपरांत वह अपने कमरे में सोने चला गया। इसके बाद वह उठा ही नहीं, घर में युवक और उसकी पत्नी ही मौजूद थी। फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजन दोस्त पर जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें