फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: वैशाली में नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला, तेज धार हथियार से वारकर पूर्व मुखिया पति की हत्या

Thu, 12 Oct 2023 12:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

बिहार के वैशाली जिले में हत्याओं का सिलसिला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। यहां बेखौफ हो चुके अपराधी लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला गंगा ब्रिज थाना से जुड़ा है। जहां बदमाशों ने पूर्व मुखिया पति की धारधार हथियार से हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक के परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया में अपराधियों ने पूर्व उप मुखिया पति की हत्या कर दी। भोज खाकर घर लौटे पूर्व उप मुखिया पति को घर से बुलाकर अपराधियों ने हत्या की है। वहीं, इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।

विज्ञापन




वहीं, बताया गया है कि पूर्व मुखिया पाया नंबर 10 के पास से भोज खाकर अपने घर के तेरसिया पहुंचे थे। जहां पर घर के अंदर जाने के बाद पूर्व मुखिया के मोबाइल पर एक फोन आया और उसे घर से बाहर बुलाया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या गर्दन काटकर की गई है। गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क को भी जाम किया था, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने समझा-बुझाकर पूरे मामले को शांत कर दिया है।

वहीं, पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल करने में अब लगी हुई है। पूर्व उप मुखिया पति की पहचान स्वर्गीय रामदेवरा के पुत्र रामेश्वर राय के रूप में हुई है। स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। वहीं, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वर्तमान में रामेश्वर राय की पतोहू वार्ड 14 वार्ड सदस्य हैं। पुलिस से परिवार वालों से भी पूछताछ करने में लगी हुई है और यह पता लगाने में जुटी हुई है कि बुधवार रात किसका फोन आया था। वह किसी से मिलने बाहर निकाले थे। पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं थाना प्रभारी पंकज कुमार
संदिग्ध को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं, अभी पुलिस को लिखित आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है। जैसे ही आवेदन प्राप्त होगा, पुलिस आवेदन के अनुसार कार्रवाई करेगी। लेकिन पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है, शव का पोस्टमॉर्टम कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें