फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: नालंदा में संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग की मौत, जमीन विवाद में गला दबाकर हत्या करने का आरोप

Fri, 21 Apr 2023 07:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिहार के नालंदा जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जमीन विवाद में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या की गई है। फिलहाल, पुलिस पूर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मामला एकंगरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वार गांव का है। मृतक की पहचान गांव निवासी स्वर्गीय छोटन प्रसाद के (70) वर्षीय पुत्र भीम प्रसाद के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि शुक्रवार सुबह गोतिया के लोग घर से बुलाकर भीम प्रसाद को ले गए थे और खेत में ही गला घोट हत्या कर दी। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब खेती-बाड़ी के काम को लेकर गांव के अन्य लोग उस ओर जा रहे थे तो भीम प्रसाद को अचेतावस्था में खेत में पड़ा हुआ पाया। पास जाकर देखा तो भीम प्रसाद की मौत हो चुकी थी। इसके बाद घर वालों को इस बात की सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन शव को अपने साथ लेकर घर चले गए और इस बात की सूचना स्थानीय थाना को दी।

दरअसल, भीम प्रसाद का उसके गोतिया से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजन इसी विवाद में गला दबाकर हत्या करने की बात बता रहे हैं। दोपहर बाद पुलिस शव को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। परिजनों के द्वारा अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। घटना सुबह में हुई थी, पुलिस को सूचना दोपहर बाद दी गई। मृतक अपनी सारी जमीनें बेच चुका था और गोतिया के जमीन पर नजर बनाए हुए था। इसी को लेकर अक्सर दोनों के बीच कहासुनी होते रहती थी। शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें