फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सहरसा में बैट्री चोरी लेकर हुआ था विवाद, विरोध करने पर बदमाशों ने अधेड़ का गला रेता; हालत गंभीर

Fri, 21 Apr 2023 05:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar : सहरसा में 55 साल के अधेड़ का गला रेत दिया गया। उनकी हालत गंभीर है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र स्थित अमरपुर गांव की है। परिजनों का कहना है कि ट्रैक्टर के बैटरी चोरी को लेकर बदमाशों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
घायल का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा में 55 साल के अधेड़ का गला रेत दिया गया। उनकी हालत गंभीर है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र स्थित अमरपुर गांव की है। परिजनों का कहना है कि ट्रैक्टर के बैटरी चोरी को लेकर बदमाशों से विवाद हुआ था। इसके बाद जब वह सो रहे थे, तब बदमाशों ने उनका गला रेत दिया। घटना के बाद वह जब जोर जोर से चिल्लाने लगे इसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों को देख बदमाश वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन


बैट्री चोरी के विवाद को लेकर चाकूबाजी
स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि बैट्री चोरी के विवाद को लेकर चाकूबाजी की बात सामने आ रही है। बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। घायल पहचान अमरपुर गांव के वार्ड नंबर 8 निवासी घनश्याम शाह के रूप में हुई।

गांव के शख्स से हुआ था विवाद
उनके दामाद उदित शाह उनके घर पर रहकर ट्रैक्टर चला कर अपना जीवन यापन करते हैं। कुछ दिन पहले ही गांव के ओम प्रकाश भगत ने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली थी। इस बात को लेकर दमाद से ओमप्रकाश का विवाद हुआ था। इसी दौरान गुरुवार रात मैं खाना खाकर बरामदे पर सोने चला गया देर रात करीब 12:00 बजे कुछ बदमाश बरामदे पर आए और मेरे साथ मारपीट करने लगे। मैंने विरोध किया तो मेरा गला रेत कर फरार हो गए। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से लें और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें