बिहार के बक्सर जिले के डीएम मुकेश पांडे ने गुरुवार की रात यूपी के गाजियाबाद में कोटगांव के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या की थी। इस मामले पर अपनी बेटी को फंसता देख आत्महत्या कर चुके डीएम मुकेश पांडे के ससुर ने कहा कि मेरी बेटी का कोई कसूर नहीं है। उसके खिलाफ कोई षडयंत्र कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि उसने अपने सास को नहीं बुलाया और न ही ऐसा कुछ हुआ जो उनके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता हो। बता दें कि इसके पहले डीएम के सुसाइड करने के बाद ससुर ने अपने बयान में उन्हें कायर भी बताया था।
There was not even a day he didn't call his father-in-law; nothing happened that could affect their marital life: Father-in-law of DM Buxar pic.twitter.com/qMfcgQeLVB
— ANI (@ANI) August 12, 2017
गौरतलब है कि गाजियाबाद में बक्सर के डीएम मुकेश पांडे ने सुसाइड से पहले व्हाट्सऐप पर मैसेज छोड़ा था, जिसमें उन्होंने लिखा कि ये कदम क्यों उठा रहे हैं?साथ ही पुलिस को डीएम की लाश के पास से सुसाइड नोट भी मिला था।
डीएम ने मरने से पहले अपनी मौत की वजह एक वाट्सएप मैसेज के जरिए बताई। उन्होंने मैसेज में उन सब बातों का जिक्र किया जिसकी वजह से उन्हें ये दुनिया छोड़कर जानी पड़ी। दरअसल, अपनी मौत से पहले वाट्सएप करने वाले डीएम ने लिखा कि
'मैं जीवन से निराश हूं और मानवता से विश्वास उठ गया है। मेरा सुसाइड नोट दिल्ली के होटल लीला पैलेस में नाईक के बैग में रूम नंबर 742 में रखा है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं आप सबसे प्यार करता हूं, कृपया मुझे माफ कर दें।' ससुर ने कहा कि अगर पता होता कि दामाद इतना कायर है तो उससे कभी बेटी की शादी नहीं करते।