फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मंदिर गया युवक फिर नहीं लौटा घर, सुबह पोखर में तैरता मिला शव; मचा हड़कंप

Wed, 27 May 2026 10:17 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मंदिर परिसर के पोखर में 30 वर्षीय मनोज ठाकुर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मनोज रोजाना की तरह पूजा करने मंदिर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। श्रद्धालुओं ने पोखर में शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मंदिर परिसर के पोखर से युवक का शव मिलने से सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले के बेलसंड प्रखंड क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। बाबा ईशान नाथ महादेव मंदिर दमामी परिसर स्थित पोखर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही स्थानीय लोगों को पोखर में शव होने की जानकारी मिली, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं।
विज्ञापन


मृतक की पहचान लोहासी पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव निवासी गणेश ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र मनोज ठाकुर के रूप में की गई है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के अनुसार मनोज ठाकुर धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और वे रोजाना बाबा ईशान नाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी वे रोज की तरह पूजा करने घर से मंदिर के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटे।

देर रात तक नहीं लौटने पर परिवार ने शुरू की तलाश

परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर शाम तक जब मनोज घर नहीं पहुंचे, तो परिवार के लोग परेशान हो गए और उनकी तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई।
विज्ञापन


बुधवार सुबह पोखर में मिला शव

बुधवार सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पोखर के गहरे पानी में एक शव तैरता देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने कपड़ों और हुलिए के आधार पर शव की पहचान मनोज ठाकुर के रूप में की। स्थानीय लोगों के अनुसार आशंका है कि मनोज मंदिर आने के बाद पोखर में स्नान करने या हाथ-पैर धोने गए होंगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-  पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही बेलसंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें