फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पहले कर चुकी हैं ‘तमंचे पर डिस्को’, अब स्पोर्टस बाइक पर किया खतरनाक स्टंट; वायरल युवती की हर तरफ चर्चा

Thu, 08 Aug 2024 12:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में नेशनल हाइवे पर स्पोर्टस बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। बता दें कि इस वीडियो में बाइक सवार युवती ने रील्स बनाकर अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया है। 
 
विज्ञापन
स्टंट करती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाइवे पर स्पोर्टस बाइक पर खतरनाक स्टंट करते एक युवती को देखा गया। इस दौरान वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में एक फिल्मी गाना चल रहा है। इसमें युवती बाइक पर एक खतरनाक स्टंट करते हुए देखी जा रही है। वहीं इसके अलाव युवती वीडियो में अपने मित्र के साथ भी देखी गई है, जिसमें युवती का मित्र बाइक चला रहा है और वह खुद पीछे चलती बाइक पर अचानक ही खड़ी होकर डांस करते दिख रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वायरल वीडियो में दिख रही इसी युवती का बीते साल शहर के सिटी पार्क में एक पिस्टल के साथ भोजपुरी गाने पर रील्स वायरल हुआ था। तब युवती और उसके पुरुष मित्र को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस के डांटने फटकारने के बाद दोनों ने माफी मांगी थी और जांच के बाद दोनों को PR बॉन्ड पर छोड़ दिया गया था। इस पूरे मामले को लेकर और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले में सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि एक युवती और उसके ब्वॉय फ्रेंड का अलग-अलग ट्रैफिक नियम के उल्लंघन करने के मामले में धाराओं में चालान काटा जाएगा। परिवहन एक्ट के तहत चालान की राशि 50 हजार तक हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें