फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur: बोरी में पैक मिला युवक का शव, भीड़भाड़ वाले इलाके में शव मिलने से फैली सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 08 Aug 2024 11:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर शहर से सटे अति व्यस्त इलाके ट्रांसपोर्ट नगर में बोरे में अज्ञात का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें कि NH 28 के पास बैरिया और चांदनी चौक के बीच में अज्ञात शख्स का शव मिला, जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब अति व्यस्त चांदनी चौक से चंद कदमों की दूरी पर ट्रांसपोर्ट इलाके में एक बोरी में रखा हुई एक डेड बॉडी बरामद की गई है। जिसके बाद आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के द्वारा वरीय अधिकारी को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद घटनास्थल पर एसडीपीओ टाउन टू विनिता सिन्हा पहुंची। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मामले की पूछताछ की।पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन टू विनिता सिन्हा ने बताया एक अज्ञात डेड बॉडी को बोरे में रख फेंका गया है। मामला हत्या का ही है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें