फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन

Sun, 21 Sep 2025 08:49 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 वर्षीय खुशी कुमारी की डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ने और मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में शव रखकर कई घंटे प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला की डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ने और फिर मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजनों ने अस्पताल में शव रखकर कई घंटे तक प्रदर्शन किया। मृतका की पहचान मुसहरी थाना क्षेत्र के मणिका हरिकेश निवासी भोला कुमार की 24 वर्षीय पत्नी खुशी कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खुशी कुमारी को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिलीवरी के बाद कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जा रहा था। इस दौरान उनका बच्चा सुरक्षित था, लेकिन कुछ ही देर में खुशी कुमारी की मौत हो गई।

मौत की खबर पाते ही परिजन नाराज हो गए और अस्पताल द्वारा मौत के बाद रेफर किए जाने पर अपनी नाराजगी जताई। मृतका का शव एंबुलेंस से बाहर निकालकर अस्पताल के गेट पर रख दिया गया और हंगामा शुरू हो गया। सैकड़ों ग्रामीण और परिजन मौके पर जुट गए। लोगों का आक्रोश देखकर अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ मौके से भाग गए।
विज्ञापन


पढ़ें: मिट्टी लाने गईं तीन किशोरियां तालाब में डूबीं, गांव में एक साथ उठी तीन चिताएं; पसरा मातम
विज्ञापन


परिजनों ने कहा कि अस्पताल की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की मौत हुई है। वे सवाल कर रहे हैं कि जब अच्छे से इलाज नहीं किया जा सकता तो मृतक को रेफर क्यों किया गया। परिजन ने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, उनका विरोध जारी रहेगा। मौके पर पहुंचे जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में मौत का कारण एक्सेस ब्लड पाया गया है। परिजनों को आश्वासन दिया गया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इसके लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है और जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें