मोतिहारी जिले के घोड़ासहन में शनिवार देर रात एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच विदेशी संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। इनमें चार सूडानी और एक बोलीविया का नागरिक हैं। इनके पास से उर्दू में लिखे नोट्स, कुछ पुस्तकें और दस्तावेज बरामद हुए हैं। मोतिहारी पुलिस ने मुख्यालय को भी इसकी सूचना दे दी है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिसया सूत्रों के अनुसार, शनिवार को रात करीब 9 बजे अठमोहन स्थित 71वीं वाहिनी एसएसबी के समवाय प्रभारी को इनपुट मिला कि पांच संदिग्ध अगरवा गांव से निकले हैं। इनमें चार लोग स्कॉर्पियो और एक व्यक्ति बाइक से सवार बस स्टैंड पहुंचा था। सभी विदेशी नागरिकों ने 'जय माता दी' नामक बस में पटना जाने के लिए पहले से ही किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से टिकट बुक करवा रखा था। सभी पटना आने की तैयारी में थे।। लेकिन, इसकी भनक एसएसपी को लग गई। इसके बाद तत्काल एसएसबी के कमांडेंट ने मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी दी। एसपी ने फौरन घोड़ासहन के थानेदार को पांचों को हिरासत में लेने का निर्देश दिया। इसके बाद थानेदार अपनी टीम के साथ छापेमारी करने निकले।
रोहिणी को मिला तेज प्रताप यादव का साथ, कहा- मेरी बहन पर किसी ने ऊंगली उठाई तो चलेगा सुदर्शन चक्र
बस स्टैंड से पुलिस ने चार को पकड़ा
इधर, पुलिस की टीम बस स्टैंड पहुंचकर चार संदिग्धों को दबोच लिया गया। इसके बाद एसएसबी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पांचवां संदिग्ध कुछ देर बाद खुद घोड़ासहन थाने पहुंच गया। बताया जा रहा है कि यह लोग रात 9 बजे रवाना होने वाली बस में सवार होने के लिए बस स्टैंड के पास अंधेरे में बैठे हुए थे, तभी उन्हें गिरफ्तार किया गया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि ये सभी लोग नेपाल सीमा पार कर भारत में दाखिल हुए थे। छापेमारी के दौरान इनके पास से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए जाने की भी सूचना है।
सूडानी युवकों ने कहा- हैदराबाद में पढ़ाई करते हैं
प्रारंभिक पूछताछ में विदेशियों नागरिकों ने पुलिस को अपनी पहचान बताई। सभी की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सूडानी युवकों का कहना है कि वह हैदराबाद में पढ़ाई करते हैं। हालांकि चारों ने नेपाल सीमा होते हुए भारत पहुंचने के बाद स्पष्ट कोई जानकारी नहीं दी। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इंटेलिजेंस ब्यूरो को भी सूचना दे दी है।
जानिए, पांचों विदेश नागरिकों के नाम...
1. अब्दुल फ़ितह (44 वर्ष) - सूडान
2. रमा सिद्दीकी (38 वर्ष) - सूडान
3. अली अब्दुल ग़फ़्फ़ार (27 वर्ष) - सूडान
4. अहमद डफआला (37 वर्ष) - सूडान
5. मिगुएल सोलानो चावेज (32 वर्ष)- बोलीविया