फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dowry Murder: ‘बेटी चाहिए तो पांच लाख दो…’, बोरे में बंद गंगा नदी में मिला नवविवाहिता का शव; हत्यारा पति फरार

Fri, 20 Dec 2024 09:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतका के मायकेवालों की शिकायत के अनुसार, यह मामला दहेज हत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका हीरामोती कुमारी तथा आरोपी पति दीपक कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में दहेज लोभ का एक और अमानवीय मामला सामने आया है। शादी के चार महीने बाद ही ससुरालवालों ने नवविवाहिता की हत्या कर दी और शव को बोरे में बंदकर गंगा नदी में फेंक दिया। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के केवला घाट की है। मृतका की पहचान हीरामोती कुमारी (19) निवासी पटोरी थाना क्षेत्र समस्तीपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
पांच लाख रुपये की मांग बनी जानलेवा
मृतका के पिता नरेश राय ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। पति दीपक कुमार राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव का निवासी है। उसने पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी के साथ लगातार मारपीट की। नरेश राय ने बताया कि शादी के बाद ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी को एक दिन भी मायके नहीं आने दिया। बेटी के विदाई की बात करने पर ससुरालवालों ने हर बार दहेज की मांग दोहराई।

विज्ञापन

 
घटना कैसे हुई?
जानकारी के मुताबिक, घटना के दो दिन पहले हीरामोती के पिता अपनी बेटी से मिलकर घर लौटे थे। लेकिन दो दिन बाद खबर आई कि उनकी बेटी का शव गंगा नदी में मिला है। बताया जा रहा है कि ससुरालवालों ने हत्या के बाद शव को बोरे में बंद किया और बाइक से ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया। मायकेवालों ने घटना की जानकारी मिलने पर शव की खोजबीन शुरू की और सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को गंगा नदी से निकाला।
 
पुलिस जांच में जुटी
राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतका के मायकेवालों की शिकायत के अनुसार, यह मामला दहेज हत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि मृतका के परिजनों का लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
दहेज के दंश से नहीं मिल रही मुक्ति
यह घटना एक बार फिर बिहार में दहेज प्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर करती है। हीरामोती कुमारी की हत्या समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता को रेखांकित करती है। मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया है। पति दीपक कुमार सहित अन्य ससुरालवाले फिलहाल फरार हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें