फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रेमी से झगड़े के बाद प्रेमिका ने फांसी के फंदे से झूलकर दी जान, लड़के पर कुछ गलत करने का आरोप

Fri, 16 Aug 2024 04:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली में प्रेमी से झगड़ा होने के बाद प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों का आरोप है कि लड़के ने लड़की के साथ कुछ गलत किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के भगवानपुर थानाक्षेत्र के हरवंशपुर में प्रेमी-प्रेमिका के हुए विवाद के बाद युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। सभी काम पर चले गए थे। उसी दौरान प्रेमी से प्रेमिका की बात हो रही थी। बात करते-करते युवती रोने लगी। उसके बाद घर में जाकर उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मृतका के परिवार वालों ने बताया कि फोन पर बात करते समय विवाद हो गया, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, जब काम से घर लौटे परिवार वालों ने देखा कि उनकी लड़की दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी है तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। उसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई।

मृतका की पहचान भगवानपुर थानाक्षेत्र के हरिवंशपुर निवासी मुरखुन बैठ की बेटी ज्योति कुमारी (17) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद गांव के लोग मृतका के दरवाजे पर इकट्ठा हो गए और यह बात पूरे गांव में फैल गई। वहीं, घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रो का बुरा हाल है।
विज्ञापन


मृतका के दादा ने बताया कि लड़की लगभग एक साल से एक लड़के से बात करती थी। वह लड़के से मोबाइल से बात करते-करते रोने लगी, उस समय घर में कोई नहीं था। हम दरवाजे पर थे। उसके बाद घर के अंदर लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि लगता है कि लड़के ने हमारी पोती के साथ कुछ गलत किया था। लड़का भी पास का ही है और बात करने का ऑडियो टेप भी है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें