फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वैशाली में बैग बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों की मशीन और सामान जला

Sun, 04 Aug 2024 12:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: कंपनी के मैनेजर आशिफ युसुफ ने बताया कि मशीन में आग कैसे लगी है, किसी को पता नहीं चल सका है। आग लगने से मशीन समेत लगभग 50 लाख का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना में किसी मजदूर के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
बैग बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में एक बैग फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि फैक्टरी में आग कैसे लगी है, इसका पता किसी को नहीं चल सका है। वहीं, कंपनी के मैनेजर के अनुसार, आग लगने से लगभग लाखों रुपये की मशीन और अन्य सामान जलकर खाक होने का अनुमान है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टाइम्स क्वार्टज प्राइवेट लिमिटेड नामक बैग बनाने वाली कंपनी की मशीन में अचानक आग लग गई। इसके बाद मशीन के पास काम करने वाले कर्मियों ने शोर मचाना शुरु किया। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर जुटे, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही सहायक अग्निशमन पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद दो दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

कंपनी के मैनेजर आशिफ युसुफ ने बताया कि मशीन में आग कैसे लगी है, किसी को पता नहीं चल सका है। आग लगने से मशीन समेत लगभग 50 लाख का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना में किसी मजदूर के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें