फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishali Crime: घर के समीप गोली मार कर युवक की हत्या, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया

Thu, 12 Sep 2024 05:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

बिहार के वैशाली जिले में एक युवक की उसके घर से समीप ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर चकसिकंदर मार्ग के खजबत्ता डीह गांव में ब्लैक कलर की पल्सर बाइक सवार अज्ञात दो अपराधियों ने स्प्लेंडर सवार एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से बिदुपुर की तरफ भागने में कामयाब हो गए। गोली लगने के बाद युवक घटना स्थल से तकरीबन 100 मीटर दूर धान की खेत में जाकर जान बचाना चाहा था। लेकिन ग्रामिणो ने जब तक बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन




मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक बिदुपुर थाना क्षेत्र के खजबत्ता डीह गांव निवासी अवधेश भगत के 23 वर्षीय बेटे बिपिन कुमार बताया गया है। जो की तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया है। मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हाजीपुर जंदाहा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं वैशाली पुलिस अधीक्षक
इस संबंध में वैशाली पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय बताया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के खजबत्ता गांव में एक यूवक बाहर से आ रहा था, जिसे गोली मारी गई है। उसकी मौत हो गई है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें