फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: 15 दिन पहले हुई थी शादी... फिर छह दिन पहले मिली जान से मारने की धमकी, अब युवक की पीट-पीट कर हत्या

Sat, 31 Aug 2024 05:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali Crime: युवक की पीट-पीट कर हत्या किए जाने को लेकर महनार थानाध्यक्ष विश्वरंजन सिंह ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक अनीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के महनार थानाक्षेत्र के हसनपुर बॉडर वार्ड-14 में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है। मृतक की पहचान हसनपुर बॉडर निवासी दिवंगत जगत महतो के बेटे अनीश कुमार (24) के तौर पर हुई है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने ससुराल में रह रहे विजय महतो और चिंटू महतो समेत पूरे परिवार के अन्य लोगों पर जान से मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मृतक की मां ममता देवी ने बताया कि आरोपियों ने घर से बुलाकर पीट-पीट हत्या कर दी और शव को सड़क पर फेंक दिया। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ममता देवी ने आगे बताया कि छह दिन पहले ही हत्या करने की धमकी दी गई थी और अब पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। परिवार वालों के मुताबिक युवक की शादी 15 दिन पहले ही हुई थी। अनीश की मौत के बाद से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। घटना को लेकर महनार थानाध्यक्ष विश्वरंजन सिंह ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें