फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी

Sat, 19 Apr 2025 07:35 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Young Man Injured: ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल का सदर अस्पताल में इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में सदर थाना क्षेत्र के घोसवर-हरौली हाल्ट के बीच दो नंबर ढाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराई।जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के हुसेपुर करनी छपरा गांव निवासी पुलिस पासवान का पुत्र मनजीत कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इस संबंध में सदर अस्पताल में भर्ती घायल युवक ने बताया कि वह काम की तलाश में मुजफ्फरपुर से चला था। थक जाने के कारण रेलवे लाइन के बगल में ही सो गया था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे ट्रैक के बगल में युवक को छटपटाते देख स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना आरपीएफ को दी।

यह भी पढ़ें: बाजार जा रहा युवक बाइक सहित पुल से नीचे गिरा, पत्थर के बोल्डर सिर में लगने से हुई मौत
विज्ञापन


सूचना मिलते ही प्रभारी इंस्पेक्टर साकेत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को रेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराए तथा घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में हुए हिंसा के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

बताया गया कि चिकित्सक द्वारा रेफर करने के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के पटना लेकर चले गए। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर दो नंबर ढाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें