फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस महात्मा गांधी सेतु पर ट्रक से टकराई, 35 यात्री घायल

Sun, 23 Feb 2025 09:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Kumbh Mela 2025 : महाकुंभ से स्नान कर के बाद घर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ने अचानक चलती ट्रक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में 35 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के कारण गांधी सेतु पर जाम लग गया। 
विज्ञापन
...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ से स्नान कर के बाद घर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ने अचानक से चलती ट्रक में पीछे से ठोकर मार दी। हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु पर इस हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत गंगा ब्रिज थाना और डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया। दो बुजुर्ग श्रद्धालुओं की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बाकी श्रद्धालु खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि नेपाल के विराटनगर से यात्री बस करीब 2 लाख 40 हजार रुपया में रिजर्व की गई थी। प्रत्येक श्रद्धालु को इस यात्रा के लिए छह हजार रुपए देने पड़े थे। पिछले 17 फरवरी को महाकुंभ स्नान के लिए नेपाल के विराटनगर से करीब 40 श्रद्धालुओं का जत्था निकला था। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर,अयोध्या, महाकुंभ स्नान करने के बाद वाराणसी के बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन कर सभी श्रद्धालु विराटनगर लौट रहे थे। तभी हाजीपुर महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 23 के पास चलती ट्रक में श्रद्धालुओं से भरी यात्री बस ने पीछे से ठोकर मार दी। हादसे में घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है।

घायलों दो बिहार के बाकी सब नेपाल के रहने वाले हैं
घायल की पहचान गौरी देवी और उनके पति माधव राजभर के रूप में हुई है। दोनों अररिया जिले के चिकनीघात गांव निवासी हैं। बाकी सभी नेपाल के रहने वाले हैं। घायलों में शिवनाथ साह पिता हरि साह, सुंदर देवी पति उदयचंद शर्मा दोनों घायल हैं। इंदिरा साह पति भगवान साह, राधा साह पति शिवनाथ साह, सावित्री साह पति राम नगीना साह, सीमा चौधरी पति विजय चौधरी एव अन्य दो से अधिक घायल हैं। हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि कुंभ से स्नान कर अपने घर (नेपाल के विराटनगर) लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकरा गई। सभी घायलों का इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें