फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: फूड फैक्ट्री में ट्रांसफार्मर, कॉपर वायर और हार्ड डिस्क तक ले उड़े चोर; पुलिस पेट्रोलिंग पर उठे सवाल

Mon, 17 Mar 2025 10:27 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: इस घटना से नाराज लोगों का कहना है कि जब चोर इतनी आसानी से एक निर्माणाधीन कंपनी में घुसकर ट्रांसफार्मर तक खोल ले जा रहे हैं, तो पुलिस की रात्रि गश्ती आखिर कहां हो रही है? सुरक्षा व्यवस्था की इस चूक ने पुलिस की सक्रियता पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं।
विज्ञापन
फैक्ट्री में चोरी के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक बड़ी चोरी की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के बराटी थाना क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन फूड फैक्ट्री में चोरों ने सुनियोजित तरीके से घुसकर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। चोरों ने फैक्ट्री परिसर में लगे ट्रांसफार्मर को खोलकर उसका कीमती तेल और तांबे की तार निकाल ली। साथ ही अन्य महंगे उपकरण भी चुरा लिए गए। यही नहीं, फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी चोर अपने साथ ले गए। इससे घटना के सबूत मिटाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:सरकारी शिक्षक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव; वैवाहिक विवाद की आशंका
 
चोरों ने सीढ़ी के सहारे दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, चोर सीढ़ी के सहारे फैक्ट्री परिसर में दाखिल हुए और पूरी वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब फैक्ट्री कर्मी पहुंचे, तो देखा कि ट्रांसफार्मर खुला पड़ा है और सीसीटीवी काम नहीं कर रहा। इसके बाद मामले की जानकारी कंपनी मालिक को दी गई, जिन्होंने तत्काल बराटी थाना पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

 
ट्रांसफार्मर के पास मिले चोरों के कुछ औजार
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रांसफार्मर के पास से चोरों द्वारा इस्तेमाल किए गए कुछ औजार बरामद हुए हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी एक सुनियोजित योजना के तहत की गई थी। चोरी गए सामान की कुल कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है, जिसमें केवल ट्रांसफार्मर के तेल की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar News:ग्रामीणों की पत्थरबाजी से दो महिला समेत तीन पुलिसकर्मी घायल; दो Fir के बाद 26 आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन

 
पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर उठे सवाल
इस वारदात के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जब चोर इतनी आसानी से एक निर्माणाधीन कंपनी में घुसकर ट्रांसफार्मर तक खोल ले जा रहे हैं, तो पुलिस की रात्रि गश्ती आखिर कहां हो रही है? सुरक्षा व्यवस्था की इस चूक ने पुलिस की सक्रियता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
 
बराटी थाना प्रभारी ने कहा है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। सीसीटीवी हार्ड डिस्क चोरी होने के कारण अन्य तकनीकी सुरागों की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें