फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accidents: ट्रक के कुचलने से महिला समेत दो लोगों की मौत, मुजफ्फरपुर में दो युवकों की जान लेकर भाग रहा था

Tue, 04 Mar 2025 06:28 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि मोना चौक के पास ट्रक की टक्कर से एक महिला समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने लगाया जाम, पुलिस ने संभाली स्थिति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जिसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के लालगंज फकुली रोड स्थित मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया था, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से तेज रफ्तार में भाग कर आ रहे ट्रक ने वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के मोना चौक के पास एक महिला समेत तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि बेलसर मोना चौक पर हुए हादसे में दिवंगत जमुना राय की पत्नी कृष्णा देवी और बहोरखा निवासी नागेंद्र महतो की मौत हो गई। जबकि करनेजी निवासी शंभू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल शंभू सिंह का इलाज चल रहा है। जबकि मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के फकुली ओपी क्षेत्र के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक चालक ने वैशाली जिले में बेलसर मोना चौक के पास बाइक सवार नागेंद्र महतो और शंभू सिंह को रौंदते हुए माना गांव स्थित पुलिस टिकट परिसर से पानी लाने गई कृष्णा देवी को भी कुचल दिया। इस हादसे में कृष्णा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पुलिस ने घायल शंभू सिंह और नागेंद्र महतो को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बेहतर इलाज के लिए नागेंद्र महतो को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि मृतका कृष्णा देवी के दो बेटे हैं। घटना के बाद मृतकों के परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लालगंज-फकुली-घोरावल-सरैया मुख्य मार्ग को बांस-बल्लों से घेरकर जाम कर दिया। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी है।
 
वहीं, इस घटना को लेकर बेलसर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मोना चौक के पास ट्रक की टक्कर से एक महिला समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें