फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar: सीएम नीतीश ने लालू के बारे में कहीं यह बातें, तेजस्वी पर बोले- यह अभी बच्चा है, इसे कुछ नहीं पता

Tue, 04 Mar 2025 05:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का वक्तव्य खत्म होने के बाद सीएम नीतीश कुमार सदन में आए। राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते वक्त सरकार की उपलब्धियां गिना ही रहे थे तेजस्वी ने बीच में टोक दिया। इस बात पर सीएम नीतीश कुमार सदन में ही भड़क गए।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में काफी हंगामा हुआ। राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलने के दौरान पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को जमकर कोसा। अपने पिता लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल 2005 से पहले की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पर भी निशाना साधा। दोनों डिप्टी सीएम ने भी पटलवार किया। इसके बाद तेजस्वी ने 2005 से 2025 के नीतीश सरकार के कार्यकाल में घोटाले और कई अन्य चीजों का जिक्र कर सरकार को घेरा। इस दौरान सीएम नीतीश सदन में नहीं थे। तेजस्वी ने इसपर भी सवाल उठाया। तेजस्वी का वक्तव्य खत्म होने के बाद सीएम नीतीश कुमार सदन में आए। राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते वक्त सरकार की उपलब्धियां गिना ही रहे थे तेजस्वी ने बीच में टोक दिया। इस बात पर सीएम नीतीश कुमार सदन में ही भड़क गए। कहा कि तुम्हारे पिता को भी हमने ही बनाया था। इसके बाद विपक्ष हंगामा करने लगा। आइए जानते हुए सदन में सीएम नीतीश कुमार ने क्या क्या बातें कहीं...

विज्ञापन


2005 के पहले बिहार में कुछ नहीं था
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले लोग शाम में घर से निकलने से डरते थे। सड़कें नहीं थीं। हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। जो काम किया मैंने किया, आप लोगों ने नहीं। पहले क्या स्थिति थी। पहले स्वास्थ्य व्यवस्था की कैसी हालत थी। पहले स्वास्थ केंद्र में एक दिन में एक या दो मरीज आते थे। अस्पताल में दवाई की व्यवस्था करवाई। अब देखिए अस्पतालों में औसतन 11 हजार लोग आए। पहले छह मेडिकल कॉलेज था। हम आए तो नए-नए मेडिकल कॉलेज बनवाएं। इसपर तेजस्वी यादव ने कहा कि सवाल उठाया तो सीएम नीतीश कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि यह बच्चा है, इसे कुछ पता नहीं है। 2005 के पहले बिहार में कुछ नहीं था। तुम्हारे पिता को हमने ही बनाया है। वह जब आए थे, उस समय यह सब नहीं था। अरे, तुम्हारे जात वाले भी जो हमको जानते थे, वह कहते थे कि काहे के लिए यह सब कर रहे हैं। इसके बाद चार साल के बाद 1994 हम अलग हो गए। 2005 में हमारी सरकार बनी तो कितना विकास हुआ। महिलाओं, किसान और युवाओं के लिए कितना काम हुआ यह सब जानते हैं। 

सीएम नीतीश कुमार ने कहा- यह लोग अंड-बंड बोलता रहा
इधर, सीएम नीतीश कुमार बोल ही रहे थे कि विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। सीएम ने कहा कि सरकार सभी जातियों धर्म के कार्यों के पूरा करने के लिए कृत संकल्पत है। प्रधानमंत्री का नाम लेते हुए उन्होंने कहा मैं धन्यवाद कहा। सरकार की कामना है कि समाज में सद्भाव और बिहार विकास के पद पर अग्रसर रहे। विपक्ष भाग गया है इन्हें भी हम इसको धन्यवाद देते हैं। यह लोग अंड-बंड बोलता रहा है। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें