फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शराब के नशे में रंगदारी मांग रहा होमगार्ड जवान गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

Thu, 19 Jun 2025 02:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह जवान लंबे समय से बालू लदे वाहनों को रोककर अवैध वसूली करता था, लेकिन ठोस सबूत के अभाव में कोई भी इसकी शिकायत करने से बचता था। वायरल वीडियो ने पुलिस को कार्रवाई का आधार दे दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में एक होमगार्ड जवान का रंगदारी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हस्तगंज ओपी में ड्राइवर के पद पर तैनात होमगार्ड जवान चंदन कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना अंजानपीड़ चौक की है, जहां बुधवार की सुबह बालू लदे एक ट्रैक्टर को रोककर पहले उसका चालान ले लिया गया और फिर शराब के नशे में धुत होकर ट्रैक्टर चालक से अवैध रूप से पैसे की मांग की गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो ट्रैक्टर मालिक ने गुप्त रूप से बना लिया और उसे पुलिस अधिकारियों को भेज दिया।

वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद नगर थाना की पुलिस ने चंदन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसके खिलाफ रंगदारी मांगने एवं शराब के नशे में होने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: पीएम मोदी का बिहार दौरा: भागलपुर और कहलगांव में एसटीपी का उद्घाटन टला, जानिए वजह

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह जवान लंबे समय से बालू लदे वाहनों को रोककर अवैध वसूली करता था, लेकिन ठोस सबूत के अभाव में कोई भी इसकी शिकायत करने से बचता था। वायरल वीडियो ने पुलिस को कार्रवाई का आधार दे दिया।

नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की गई। वीडियो की पुष्टि होने पर कार्रवाई करते हुए होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें