फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: डेढ़ मिनट में डेढ़ लाख की लूट, दिनदहाड़े बैंक सीएसपी में हथियार लहराते घुसे अपराधी; वारदात CCTV में कैद

Wed, 19 Feb 2025 03:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि लूट की सूचना मिलने पर तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
बैंक सीएसपी में दिनदहाड़े हथियार के बल हुई लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। गरौल थाना क्षेत्र के गोदियां बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर सर्विस प्वाइंट (सीएसपी) में महज डेढ़ मिनट में नकाबपोश बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। पूरी घटना सीएसपी सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस जांच में मदद मिल रही है।

विज्ञापन

 
पिस्तौल के बल पर दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर 12:45 बजे की है जब दो नकाबपोश बदमाश सीएसपी सेंटर में घुसे। एक बदमाश ने संचालक को पिस्तौल के बल पर बाहर निकाल लिया और उसे केबिन के बाहर एक कोने में खड़ा कर दिया। बदमाश लगातार गोली मारने की धमकी देते रहे, जिससे मौके पर मौजूद ग्राहकों में दहशत फैल गई। जैसे ही संचालक केबिन से बाहर आया, अपराधियों ने उसके साथ हाथापाई की और एक बदमाश अंदर घुसकर झोले में रुपये भरने लगा। पूरी लूट की वारदात को अपराधियों ने महज डेढ़ मिनट में अंजाम दिया। लूटपाट के बाद बदमाशों ने बाहर से कुंडी लगाई और फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की छानबीन
घटना की जानकारी मिलते ही गरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। इस मामले को लेकर महुआ के एसडीपीओ सौरभ सुमन ने बताया कि लूट की सूचना मिलने पर तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छापामारी कर रही है। उन्होंने बताया कि 17 से 18 साल के दो युवकों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। CSP से डेढ़ लाख रुपये की लूट हुई है। इसका फुटेज भी सामने आया है, हम लोगों ने लोगों से अपील की है कि पहचान कर इसकी जो सूचना मिले, वह गोरौल थाना पुलिस को दें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें