फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गया से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच नई ट्रेन की शुरुआत, 23 अक्तूबर से चलेगी नियमित

Tue, 15 Oct 2024 09:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Bihar Train News: गया से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच नई ट्रेन की शुरुआत हो रही है। यह ट्रेन 23 अक्तूबर से नियमित तौर पर चलेगी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच नई ट्रेन 22358/22357 गया-लोकमान्य तिलक-गया एक्सप्रेस का परिचालन 23 अक्तूबर 2024 से शुरू होगा। यह ट्रेन गया से प्रत्येक बुधवार और लोकमान्य तिलक टर्मिनल से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

विज्ञापन

 
गया से ट्रेन 23 अक्तूबर को शाम सात बजे रवाना होगी। अगले दिन शुक्रवार को सुबह 5:50 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से शुक्रवार को दोपहर 1:15 बजे रवाना होगी और शनिवार रात 10:50 बजे गया पहुंचेगी।
 
इस ट्रेन में प्रथम श्रेणी एसी, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी एसी, इकॉनोमी एसी, शयनयान और साधारण श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। ट्रेन कोडरमा, रांची, राउरकेला, बिलासपुर, नागपुर, नासिक रोड समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें