फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नहर में उपलाता हुआ महिला का शव बरामद, केले के थम से बांध पर फेंका गया; हत्या की जताई जा रही आशंका

Thu, 29 Aug 2024 04:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर जिले में नहर में उपलाता हुआ महिला का शव मिलने से सनसनी फैला गई। जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला जिले के कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र के फकुली थाना क्षेत्र के आरिजपुर के पास का बताया गया है। जहां पर आज दिन में तिरहुत गंडक बम नगर में अज्ञात महिला का शव बरामद है। सूचना मिलते ही फकुली थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए SKMCH में भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करके शव को फेंका गया है।

विज्ञापन


पूरे मामले में फकुली थाना के एसआई राजीव रंजन प्रसाद ने बताया की नहर से एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की उम्र तकरीबन 35 से 40 वर्ष प्रतीत हुई है। केले के थम से बांधकर शव को फेंका गया है। अभी तक महिला अज्ञात है, पहचान नहीं की जा सकी है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें