चाय दुकादार हुआ रहस्यमयी ढंग से लापता
- फोटो : अमर उजाला
इस पूरे मामले को लेकर परिजन ने अनहोनी की आंशका को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है। मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर का बताया गया है। पूरे मामले में पीड़ित दुकानदार के बेटे अमित कुमार ने बताया की उनके दुकान का सामान खत्म हो गया था, तो पिता यह बोलकर के निकले की सामान को खरीदने के लिए जीरो माइल में स्थित एक शॉप में जा रहे हैं।
काफी देर तक जब वो घर नहीं लौटे तो बेटे ने पिता के नंबर पर कॉल किया। कॉल शॉपिंग मार्ट वाले ने उठाया और उसने बोला कि मोबाइल फोन को छोड़ कर चले गए और वो अभी तक नहीं लौटे। जिसके बाद परेशान होकर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने दी जानकारी
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर अहियापुर थाना के एसएचओ रोहन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें एक दुकानदार के लापता होने की संबंध में जानकारी मिली है। मामला दर्ज की लापता युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।