फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सास-ससुर अस्पताल से इलाज कराकर लौटे तो संदिग्ध अवस्था में मृत मिली बहू; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Fri, 23 Feb 2024 02:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi Hindi News: थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। अगर कोई आवेदन मिलेगा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक किसी तरीके का कोई आरोप नहीं लगाया गया है, जिससे आत्महत्या की घटना लग रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी क्षेत्र में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाचोपट्टी नरहा पंचायत टोले के बाबू नरहा गांव की है। मृत महिला की पहचान रामाधार महतो की पत्नी रामकली देवी (23) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रामकली देवी के सास और ससुर सीतामढ़ी सदर अस्पताल में अपना इलाज कराने गए थे। इस दौरान वह घर में अकेली थी। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
सास-ससुर को संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव
जानकारी के मुताबिक, जब रामकली देवी के सास और ससुर सीतामढ़ी से इलाज कराकर घर लौटे तो उन्होंने एक कमरे में महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। उसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय बाजपट्टी थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
'आत्महत्या की घटना लग रही है यह'
घटना को लेकर थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के द्वारा कोई भी लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस ने कहा कि अगर कोई आवेदन मिलेगा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक किसी तरीके का कोई आरोप नहीं लगाया गया है, जिससे आत्महत्या की घटना लग रही है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति हैदराबाद में रहता है। वहीं, मायके वालों की उपस्थिति में गांव में मृतका का दाह संस्कार किया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि देवन राय पूर्व मुखिया किशुन प्रसाद चंद्रवंशी, वार्ड सदस्य कृष्ण कुमार और समाजसेवी सुमन कुमार सोनू निगम सहित अनेकों लोग वहां मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें