फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेटे को दवा दिलाने जा रही मां को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत; गुस्साए लोगों ने हंगामा कर जाम की सड़क

Sun, 03 Mar 2024 08:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi Hindi News: मृतका के चाचा राजकिशोर साह ने बताया कि गांव के ही एक कंपाउंडर के साथ वह बच्चे के इलाज के लिए सीतामढ़ी आई थी। जहां वह हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों को समझाने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के पासवान चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने ट्रक सहित ड्राइवर को पकड़ लिया। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई भी कर दी। वहीं, देर से पहुंचने पर लोग पुलिस पर भी भड़क गए। काफी देर के बाद पुलिस ने आक्रोशितों के चंगुल से ड्राइवर को मुक्त करा लिया। वहीं, नगर थाना पुलिस ट्रक चालक को पकड़कर थाने ले गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रामपुर गंगौली गांव निवासी रामविनय साह की पत्नी सविता देवी और उसके दो वर्षीय बेटे आर्यन कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सविता देवी अपने बेटे के साथ इलाज कराने के लिए सीतामढ़ी शहर के निजी क्लीनिक में जा रही थी। इसी दौरान पासवान चौक के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने पैदल जा रहे मां बेटे को रौंद दिया। मृतका के चाचा राजकिशोर साह ने बताया कि गांव के ही एक कंपाउंडर के साथ वह इलाज के लिए सीतामढ़ी आई थी।
 
वहीं, इस दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने पासवान चौक को बांस-बल्ले से घेरकर सड़क जाम कर दी, जिस वजह से घंटों तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। सड़क जाम की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर काफी देर बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें