फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक कर्मी को मारी गोली, मौके पर दम तोड़ा; तीन बच्चे हुए यतीम

Tue, 06 Feb 2024 01:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi Hindi News: सीतामढ़ी में मंगलवार को बेखौफ अपराधियों ने एक बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या किए जाने के कारण का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि मृतक बहुत ही गरीब परिवार से था और उसी की कमाई से उसका घर चल रहा था।
विज्ञापन
मृतक पवन दास - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी में दिनदहाड़े एक बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के रुन्नीसैदपुर गाढ़ा थाना क्षेत्र की है। जहां गाढ़ा और मानिक चौक के बीच स्थित श्मशान के नजदीक बाइक सवार बैंक कर्मी को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल सूनसान जगह है, जिसका फायदा उठाकर अपराधी बैंक कर्मी को गोली मारकर आसानी से फरार हो गया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक बहुत ही गरीब परिवार से था। और पूरा परिवार उसी की कमाई पर टिका हुआ था।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान जिले के रीगा थाना क्षेत्र के इमली बाजार वार्ड नंबर 10 निवासी पवन दास उर्फ पवन कामद के रूप में की गई है। वह पंजाब नेशनल बैंक में बीमा एजेंट का काम करने के साथ-साथ प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में भी नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि वह सीतामढ़ी से रुन्नीसैदपुर के मानिक चौक किसी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने गाढ़ा और मानिक चौक के बीच स्थित श्मशान के नजदीक उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद बैंक कर्मी बाइक लेकर रोड से नीचे पलट गया और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

 
घटना के कुछ देर बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। स्थानीय लोगों ने गाढ़ा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। उसके वह मामले की छानबीन में जुट गई और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। लेकिन किसने गोली मारी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

 
मृतक पवन दास अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गया है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी रूपा देवी, बड़ी बेटी रेशमा कुमारी (10), बेटा आशुतोष कुमार (8) और छोटी बेटी कन्नू कुमारी (5) का रो-रो कर बुरा हाल है। पवन दास तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। काफी गरीब परिवार के होने के कारण वह अपने ससुराल मानिक चौक में रहता था। वहीं से रुनीसैदपुर प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में ड्यूटी करने जाता था। सोमवार के दिन वह अपने निवास स्थान रीगा इमली बाजार आया था। लेकिन मंगलवार की अहले सुबह वह अपने ससुराल मानिक चौक जा रहा था, तभी यह घटना हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें