फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सीतामढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; मौके से हथियार और बाइक बरामद

Fri, 09 Jan 2026 08:01 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi Crime: सीतामढ़ी जिले के एक गांव में युवक अविनाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड अंतर्गत बेला थाना क्षेत्र के धूनीयाटोल गांव में शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रॉआही गांव निवासी बीरेंद्र सिंह के पुत्र अविनाश के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अविनाश पर अज्ञात अपराधियों ने नजदीक से गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की और मौके से एक देशी कट्टा तथा एक बाइक बरामद की है, जिसे घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: यूट्यूब पर वीडियो देखकर किया ऑपरेशन, मरीज की मौत; गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन


घटना के बाद धूनीयाटोल गांव में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है और लोग जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें