फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitamarhi Crime: जमीन विवाद में छात्र की गोली मारकर हत्या, रीगा थाने के भवदेपुर चैनपुरा का मामला

Sat, 21 Sep 2024 03:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

बिहार के सीतामढ़ी में एक 16 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामला रीगा थाने का है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले के रीगा में जमीन विवाद में 16 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामला रीगा थाना अंतर्गत भवदेपुर चैनपुरा गांव की है। जहां शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे सोए अवस्था में 16 वर्षीय छात्र को गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में अपने ही पटीदारों के द्वारा ही गोली मारकर हत्या की गई है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। चारो तरफ अफरा-तफरी मची हुई है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची रीगा थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

इधर, घटना की सूचना पर वरीय अधिकारी डीएसपी सदर रामकृष्ण भी मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गए हैं। वहीं, मृतका के मां के बयान पर मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक की पहचान चैनपुरा गांव निवासी स्वर्गीय सुखलू सिंह के 16 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। बीती रात प्रतिदिन की तरह खाना खाने के बाद अपने घर बरामदे पर सोया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने सोए अवस्था में ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


वहीं, मृतक के मां के बयान पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस के द्वारा इस मामले में शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। डीएसपी रामकृष्ण ने कहा कि पूछताछ के बाद ही मामला स्पष्ट किया जाएगा। फिलहाल, बताया गया कि पूर्व के विवाद को लेकर उसकी हत्या हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें