फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाने पर कॉलेज ने दी सजा; रातभर हॉस्टल के कमरे से रखा बाहर

Tue, 23 Jan 2024 08:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Sitamarhi Hindi News: सीतामढ़ी के एक कॉलेज में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर दीपोत्सव करने पर छात्रों को कड़ी ठंड में रात भर के लिए हॉस्टल से बाहर रखा गया। इंचार्ज का आरोप है कि विद्यार्थी हुड़दंग मचाया था। जानें पूरा मामला...।
 
विज्ञापन
कॉलेज परिसर में प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी के एक कॉलेज से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां शिक्षण संस्थान में रामोत्स्व मनाने पर कुछ विद्यार्थियों को कड़ी सजा दी गई है। बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों को कड़ी ठंड में रात भर के लिए हॉस्टल के कमरे से बाहर निकाल दिया गया। जबकि इंचार्ज ने आरोप लगाया है कि छात्र हुड़दंग मचा रहे थे। यह मामला सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के मलाही स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जहां पूरा देश एक तरफ रामोत्सव मना रहा था। वहीं, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मलाही के छात्रों को अयोध्या में हुए भगवान राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव मनाने पर कड़ी सजा दी गई। दरअसल, पॉलिटेक्निक के छात्रों को शिक्षण संस्थान के शिक्षकों के द्वारा सजा के तौर पर उन्हें रात भर के लिए कमरे से बाहर निकाल दिया गया। उसके बाद छात्र पूरी रात कड़ी ठंड में खुले आसमान के नीचे बिताने को मजबूर हो गए। इस वजह से कई छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। इस बात से नाराज छात्रों ने मंगलवार की दोपहर जमकर विरोध किया, इस दौरान वे कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन करने लगे।
 
प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि कल देर रात राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उनके द्वारा कॉलेज में दीपावली मनाई गई थी। उसके बाद देर रात कॉलेज के शिक्षक उनके पास आए और उन सभी छात्रों को कमरे से बाहर निकाल दिया जो दीपावली मना रहे थे। फिर पूरी रात कड़ाके की ठंड में उन्हें खुले आसमान के नीचे रखा। यहां तक की किसी को खाना-पीना तक नहीं दिया गया। जैसे-तैसे रात बिताने के बाद आज दोपहर में सभी छात्र कॉलेज में प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

 
प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद मीडियाकर्मियों ने छात्रों और प्रिंसपल से बात की। वहीं, इस मामले में एकेडमी इंचार्ज ने बताया कि छात्रों के द्वारा एप्लीकेशन दी गई थी, लेकिन कॉलेज प्रबंधन के द्वारा उन्हें हॉस्टल के अंदर ही दीपोत्सव मनाने की बात कही गई। लेकिन बच्चे नहीं माने और बाहर आकर हुड़दंग करने लगे, जिसकी वजह से पांच-छह छात्रों को चिह्नित कर उनके अभिभावकों को फोन करके जानकारी दी गई। बाकी के आरोपों को उन्होंने खारिज कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें