फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather : मौसम ने तीन लोगों की जान ली; आधा बिहार झुलस रहा, इधर आंधी-बारिश में पेड़ और दीवार गिरने से मौत

Sun, 24 May 2026 09:38 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

सीतामढ़ी में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। पेड़ और दीवार गिरने से एक युवक और दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कई इलाकों में सड़कें जाम रहीं और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। प्रशासन ने मुआवजे का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले में रविवार शाम मौसम ने अचानक भयावह रूप ले लिया। सोनबरसा, परिहार और सुरसंड प्रखंडों में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में अलग-अलग हादसों में एक युवक और दो महिलाओं समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पेड़ और दीवार गिरने से गई तीन लोगों की जान
पहली घटना सुरसंड नगर पंचायत के वार्ड नंबर-11 की है। यहां हरसंगही नदी किनारे आम के बगीचे की रखवाली करने जा रही 56 वर्षीय कौशल्या देवी पर अचानक एक विशाल सिमल का पेड़ गिर पड़ा। पेड़ उनकी गर्दन पर गिरा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

दूसरी घटना परिहार प्रखंड के सहजौली गांव की है। यहां 20 वर्षीय जयशंकर राय शौच के लिए खेत की ओर गए थे। अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू होने पर वह घर की ओर भागने लगे, तभी रास्ते में एक बड़ा सिमल का पेड़ उन पर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, तीसरी घटना परिहार के सुरगहियां रहमनिया टोला की है। यहां मुसमात सकीना खातून पशुओं के लिए चारा लेने भूसुला घर में गई थीं। इसी दौरान तेज हवा के कारण दीवार और भूसा घर भरभराकर गिर गया, जिसमें दबने से उनकी जान चली गई।

कई इलाकों में यातायात बाधित
भीषण आंधी के कारण जिले के कई हिस्सों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। दर्जनों पेड़ और बिजली के पोल सड़कों पर गिर पड़े, जिससे कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया। तेज हवाओं से कई घरों के छज्जे उड़ गए और दुकानों के शेड भी क्षतिग्रस्त हो गए। सोनबरसा के भुतही इलाके में सड़क पर पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया। वहीं सोनबरसा थाना गेट के पास करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। परिहार-बेला मार्ग के बेतहा मोड़ के पास पीपल का विशाल पेड़ सड़क पर गिरने से वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ये भी पढ़ें-  Bihar : बेटी को चाचा पर शक; पत्नी समेत व्यवसायी के गायब होने से सनसनी, पुलिस हर एंगल से जांच रही
विज्ञापन


प्रशासन ने मुआवजे का दिया भरोसा
घटना के बाद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। परिहार की अंचलाधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों को जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत हरसंभव सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें