फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : कॉलेज में 26 साल की महिला का शव मिला; ड्यूटी पर आई, मगर लौटने की जगह मौत की खबर निकली

Fri, 22 May 2026 07:54 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

बिहार के सीतामढ़ी जिले के आचार्य ध्रुवाशा कॉलेज परिसर में 26 वर्षीय महिला कर्मी कविता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कविता कॉलेज में साफ-सफाई का काम करती थी और गुरुवार रात करीब 8:30 बजे उसका शव परिसर के अंदर बरामद हुआ।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के प्रसिद्ध आचार्य ध्रुवाशा कॉलेज परिसर में एक महिला मजदूर का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय कविता के रूप में हुई है, जो कॉलेज में साफ-सफाई का काम करती थी। शैक्षणिक संस्थान के अंदर महिला कर्मी की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। घटना का खुलासा गुरुवार रात करीब 8:30 बजे हुआ।

कॉलेज में काम करने आई थी कविता

मिली जानकारी के अनुसार कविता रोज की तरह कॉलेज में साफ-सफाई का काम करने पहुंची थी। लेकिन देर शाम कॉलेज परिसर के अंदर ही उसका शव बरामद हुआ। 26 वर्षीय महिला कर्मी की अचानक हुई मौत से कॉलेज प्रशासन, कर्मचारी और स्थानीय लोग हैरान रह गए। घटना की खबर फैलते ही कॉलेज परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और मौत के पीछे की सच्चाई सामने लाने की अपील की है।

हत्या या आत्महत्या? बना हुआ है सस्पेंस

फिलहाल यह मामला पूरी तरह रहस्य बना हुआ है। स्थानीय लोगों और कॉलेज कर्मियों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि यह हत्या है या आत्महत्या। शव की स्थिति को देखकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अब तक कॉलेज प्रशासन या स्थानीय लोगों की ओर से मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस दलबल के साथ आचार्य ध्रुवाशा कॉलेज पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मोतिहारी में आग का तांडव; गए थे आग बुझाने, खुद हो गए हादसे का शिकार; वद्ध की मौत, युवक झुलसा

सीसीटीवी फुटेज और स्टाफ से पूछताछ

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस कॉलेज के स्टाफ, परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही कॉलेज परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें