फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अपराध की साजिश रच रहे सात बदमाश गिरफ्तार; देसी कट्टा और जिंदा कारतूस समेत कई आग्नेयास्त्र बरामद

Tue, 11 Jun 2024 06:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में पुलिस ने सात अपराधियों को साजिश रचते हुए गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और मादक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। डीएसपी ने बताया कि सभी बदमाशों ने विभिन्न अपराधों में अपनी संलिप्तता के साथ मादक पदार्थों की तस्करी करने की बात भी स्वीकारी है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रचते हुए सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी सुरसंड थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिठ्ठा के रातो नदी के तटबंध पर बैठे थे। यह कार्रवाई सीतामढ़ी के भिट्ठा थाना पुलिस ने की है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस, एक लाइटर पिस्टल, दो चाकू, दो किलो गांजा, सात मोबाइल फोन, एक कार और एक बाइक बरामद की है। इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ पुपरी अतनु दत्ता ने बताया कि एक अपराधी मो. इस्तखार आलम हत्या मामले में जेल भी जा चुका है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार अपराधियों में पुपरी थाना क्षेत्र के हिरौली वार्ड संख्या एक निवासी अब्दुल मनान का बेटा इस्तखार आलम, गाढ़ा वार्ड-सात निवासी मो. मुस्तफा का बेटा मो. एहसान, गाढ़ा वार्ड-आठ निवासी मो. उस्मान का बेटा मो. महताब आलम, सूर्यपट्टी गांव निवासी नवल राय का बेटा संतोष कुमार, सूर्यपट्टी वार्ड संख्या-10 निवासी जगरनाथ पटेल का बेटा कौशल कुमार, रामप्रताप राय का बेटा विकास कुमार और राजनंदन राय का बेटा राम इकबाल राय उर्फ रवि शामिल हैं। डीएसपी ने बताया कि सभी बदमाशों ने विभिन्न अपराधों में अपनी संलिप्तता के साथ मादक पदार्थों की तस्करी करने की बात भी स्वीकारी है। 
 
डीएसपी ने बताया कि विगत आठ जून को विररख मलाही पथ में सुरसंड थाना के एएसआई बबलू कुमार ने एक बाइक पर सवार नानपुर थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर बहेरा जाहिदपुर निवासी गिरजा कुमार और सत्यनारायण राम को 18 लीटर शराब, एक पिस्टल और दो गोली के साथ गिरफ्तार किया था। भिट्ठा थाना थानाध्यक्ष रविकांत कुमार को सूत्रों से जानकारी मिली कि कुछ अपराधी रातो नदी के तटबंध के नीचे आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं। उसके बाद सुरसंड थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडे, भिठ्ठा थानाध्यक्ष रविकांत कुमार, पीएसआई रजनीश कुमार और पीटीसी अजय कुमार के साथ सशस्त्र बलों की टीम बनाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें