शिवहर में निकाली गई रामनवमी शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में जुटे सैकड़ों वाहन और हजारों श्रद्धालु
दोनों शोभायात्राओं में सैकड़ों वाहन, बग्घी और हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हर नुक्कड़ और हर चौक-चौराहे पर श्रद्धालु रामनाम का गुणगान करते नजर आए। आतिशबाजी और जयकारों के साथ जब शोभायात्रा नगर में पहुंची, तो पूरा शिवहर राममय हो गया।
प्रशासन रहा सतर्क, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थानाध्यक्ष रंधीर सिंह, बीडीओ मोहम्मद राहिल, सीओ अनामिका कुमारी, पिपराही थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस टीमें शोभायात्रा मार्ग पर पूरी मुस्तैदी से तैनात रहीं।
यह भी पढ़ें- Rama Navami:जामा मस्जिद के पास मुस्लिम समाज ने किया शोभायात्रा का स्वागत, बोले- राम हमारे भी; मोहक तस्वीरें
धार्मिक और सामाजिक संगठनों की रही सक्रिय भूमिका
शोभायात्रा में विहिप के विभाग संरक्षक राकेश तिवारी, विभाग मंत्री अशोक उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष आचार्य मणिकांत, जिला मंत्री राकेश कुमार सिंह, सह मंत्री प्रकाश मिश्र मधुकर, नगर अध्यक्ष रविरंजन, बजरंग दल के सुरक्षा प्रमुख रीतेश कुमार, सह संयोजक विक्की गुप्ता और कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा, डॉ. नूतन माला, विनय कुमार सिंह, राधाकांत गुप्ता बच्चु, रामजानकी मठ के नंदन गुप्ता, राकेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।